बच्चों के लिए शकरगंद से बनने वाले 10 स्वादिष्ट व्यंजन

बच्चों के लिए शकरगंद से बनने वाले 10 स्वादिष्ट व्यंजन

बच्चो को खाना खिलाना किसी जंग से कम नहीं होता हैं और जब बच्चे 6 महीने के हो जाते हैं तो हर माँ अपने बच्चे को क्या खिलाएँ जिससे उन्हे पोष्टिक आहार मिल सके उसकी तैयारी में जुट जाती हैं। ऐसे ही पोष्टिक आहार में से एक आहार शकरकंद (Shakarkaand) हैं, जो बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

शकरकंद बच्चे के वजन को बढ़ाने और बच्चे के शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आहारो में से एक हैं। तो चलिए आज हम आपको शकरकंद के फायदे (Shakarkandi ke fayde) और बच्चों के लिए शकरकंद से बनने वाले दस व्यंजनों की रेसिपी (Sweet Potato Recipes for Kids) के बारें में बताते हैं।

 

बच्चों के लिए शकरकंद के फायदे (Benefits of Sweet Potato in Hindi)

शकरकंद में केल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सी, ई और फाइबर होता हैं जो बच्चे के विकास और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। साथ ही इसे 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चे को देने के लिए बहुत ही अच्छा और लाभदायक आहार माना जाता हैं।

6 महीने के बच्चे को ये प्युरी के रूप में दी जाती हैं जिसे बच्चे आसानी से खा लेते हैं और सही से पचा भी लेते हैं। इसे आप बच्चे को माँ के दूध के साथ भी मिला कर खिला सकती है।

शकरकंद के फायदे (Shakarkandi ke Fayde)

  • शकरकंद के उपयोग से बच्चे के वजन को बढ़ाने में सहायता मिलती हैं। ये फ़ाइबर युक्त आहार हैं जो बच्चे के पेट को अधिक समय तक भरा रखता हैं।
  • विटामिन ए, बी, सी का अच्छा स्त्रोत हैं जो बच्चे के आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता हैं।
  • शकरकंद फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, लौह, कैल्शियम और पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं जो बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता हैं।
  • शकरकंद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध हैं जिससे बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलती हैं।
  • इससे बच्चे को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती हैं। ये बच्चे के लिए ठंड में काफी फायदेमंद होता हैं।
  • शकरकंद में फाइबर होता हैं जिससे बच्चे की पाचन क्रिया अच्छी होती हैं और उन्हे पेट की परेशानी से लड़ने में मदद मिलती हैं।

शकरकंद के खाने से एलर्जी

आमतौर पर बच्चे को शकरकंद से एलर्जी नहीं होती हैं। पर अगर इससे बच्चे को किसी प्रकार की एलर्जी होती है तो आपको अपने डॉक्टर से इस बारें में सलाह जरूर करनी चाहिए। जैसे कि:

  • पेट में दर्द
  • त्वचा पर चकते
  • सांस फूलना
  • मुंह के चारों ओर सूजन
  • दुर्बलता
  • चक्कर आना

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

 

बच्चों के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज (Sweet Potato Recipes for Kids in Hindi)

#1. शकरकंद और सेब की प्युरी

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरकंद (छीले और छोटे आकार में कटे हुए)
  • सेब (छीले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

विधि:

  • एक प्रैशर कुकर ले और उसमे शकरकंद और सेब को पानी के साथ उबाले।
  • जब ये पाक जाएँ तो गैस बंद कर दे और दोनों को बाहर निकाल ले।
  • फिर एक ब्लेंडर की मदद से इसकी प्युरी बना ले, जब तक की वो पूरी तरह से पिसा नहीं जाएँ। अगर प्युरी बनाने के लिए पानी की जरूरत हो तो पानी मिला सकते
  • हैं। इसके अलावा आप माँ का दूध या फॉर्मूला दूध भी इसमे मिला सकती हैं।

#2. केला और शकरकंद की प्युरी

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरकंद (छीले और छोटे टुकड़ो में कटे हुए)- 1
  • केला – 1
  • गाय का दूध या माँ का दूध या फार्मूला दूध – 1 कप
  • वेनिला एसेंस – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)
  • घी की 2-3 बूंदें (वैकल्पिक)

विधि:

  • एक पैन ले और उसमे दूध को उबाल लें।
  • दूध में केले और शकरकंद डाले। शकरकंद जब तक मुलायम न हो जाए तब तक इस मिश्रण को उबालें।
  • यदि आप गाय के दूध के स्थान पर माँ का दूध उपयोग करना चाहती हैं तो पहले शकरकंद को उबाले। फिर माँ के दूध में मिलाएँ।
  • जब शकरकंद दूध को अच्छे से सोख ले तब उसे एक कटोरे में निकाल ले।
  • फिर एक कांटे की मदद से इसे तब तक मैश करे जब तक कि ये अच्छे से मैश न हो जाएँ। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमे वेनिला एसेंस और नींबू के रस
  • को मिला सकती हैं। बच्चे को खिलाने से पहले इसमे घी के 2-3 बूंद डाल दे।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

#3. शकरगंद व केला पैनकेक (Sweet Potato and Banana Pancake Recipe)

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरगंद – 1
  • दालचीनी – 2 चम्मच (वैकल्पिक)
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • पके केले – 1

विधि:

  • शकरगंद को उबालकर उसकी प्यूरी बना ले|
  • अब इसमें केला मिलकर अच्छे से मैश करे|
  • एक पैन में घी गरम करें व इसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं।
  • अब 2-2 चम्मच करके पैन में डाले और इसे दोनों तरफ अच्छी तरह से पकाएं।
  • पेनकेक्स को ठंडा करके सर्व करे।

#4. शकरकंद, सेब और मसूर दाल का सूप

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरकंद छीले और कटे हुए – ½
  • सेब (छीला और कटा हुआ) – 1
  • मसूर दाल – ½ कप
  • पानी – 1 कप

विधि:

  • एक प्रैशर कूकर में पानी उबाले और मसूर दाल को इसमे डाल कर पकाएँ।
  • जब मसूर अच्छे से पाक जाए और पानी सोख ले तो उसे गैस से उतार कर एक तरफ रख दे।
  • फिर से प्रैशर कुकर ले, उसमे पानी उबाले और शकरकंद व सेब डालकर पकाए।
  • जब ये पक जाए तो इसे बाहर निकाल कर ब्लेंडर या मिक्सर में पीस ले जब तक की ये मुलायम न हो जाएँ।

नोट: शुरुआत में जब आप इस सूप को अपने बच्चे को दे तो मसूर की मात्रा कम ही दे। जब बच्चे इसके स्वाद को पसंद करना शुरू कर दे तब आप इसकी मात्रा को बढ़ा सकती हैं।

#5. शकरकंद के बिस्कुट (Sweet Potato Biscuit for Kids)

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • शकरकंद – ½ कप
  • जैतून का तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी

विधि:

  • एक कटोरे में सभी सामग्री मिलाएँ। फिर धीरे-धीरे पानी मिलकर आटा गूँधे।
  • फिर आटे को रोरी के शेप में बेले और किसी भी आकार में जो आपको पसंद हो उस आकार में इसे काटे।
  • फिर 3500 फारेनहाइट पर 30 मिनट के लिए सेंके।
  • ये बिस्कुट बच्चों के लिए नरम और स्वादिष्ट बनेगे।

नोट: बच्चे के मसूड़ों को साफ करने और खुजली को कम करने के लिए ये बिस्कुट अच्छी तरह से काम करता हैं।

#6. शकरकंद वेजेज़

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरकंद बड़ा- 1
  • जैतून का तेल- 1.5 टीस्पून
  • ओरेगेनों- 1.5 टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार

विधि:

  • सबसे पहले ओवेन को 200 C पर गर्म करे और बेकिंग ट्रे को तेल की मदद से थोड़ा चिकना करे।
  • अब शकरकंद को फिंगर चिप्स के आकार में काटे|
  • फिर एक बाउल में जैतून का तेल, नमक और ओरेगनों डाले और शकरकंद डाल कर मिला ले।
  • फिर इसे बेकिंग ट्रे में डाले और ओवेन में 40 मिनट के लिए बेक करे। पहले 20 मिनट इसे बेक करे फिर बेकिंग ट्रे को बाहर निकाल कर इसे पलटे और फिर से
  • ओवेन में बेक करे।

नोट: अगर आप इसे तलना चाहती है तो आप इसे एक फ्राई पैन में थोड़ा तेल डालकर तल भी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  अब घर पर ही बनाइये सेरेलक व जानिए उसके फायदे

#7. शकरकंद का पोहा

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • पोहा- 1 कप
  • शकरकंद- 1
  • प्याज़ – 1 (छोटे टुकड़ो में )
  • हल्दी- चुटकीभर
  • चीनी- 1 टीस्पून
  • नींबू का रस- 2 टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल- 1 टीस्पून
  • जीरा- 1/4 टीस्पून
  • हिंग- 1/4 टीस्पून

विधि:

  • पोहा को अच्छे से धो कर पानी में भिगोये जब तक की वो मुलायम न हो जाए। फिर पोहे में से पानी निकाल दे।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करे। उसमे जीरा और हिंग डाले। उसके बाद उसमे प्याज़ भुने।
  • जब प्याज़ भुन जाए तो उसमे शकरकंद डाल कर अच्छे से भुने। फिर 2 टेब्लस्पून पानी डाल कर अच्छे से पकाएँ जब तक की शकरकंद मुलायम न हो जाएँ।
  • उसके बाद शकरकंद को मैश करे और उसमे पोहा ,चीनी और नमक मिलाएँ। पोहा बनकर तैयार हैं।

#8. शकरकंद कटलेट या पेटीज (Shakarkand Cutlets)

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरकंद- 2
  • प्याज़- 1(छोटे टुकड़ो में काटा हुआ)
  • हल्दी- ½ चम्मच
  • बेसन- 3 टेबल स्पून
  • चावल का आटा- 1 टेबल स्पून
  • नींबू का रस- 1 टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए

विधि:

  • प्रैशर कूक्कर ले और उसमे 1 कप पानी और शकरकंद डाल कर उबाले। जब 3 सिटी हो जाए तो गैस को बंद कर दे।
  • जब पक जाए तो शकरकंद को बाहर निकाल कर मेश कर ले।
  • उसके बाद एक बाउल ले और उसमे शकरकंद, प्याज़, बेसन, चावल का आटा, हल्दी, नींबू का रस और नमक मिलाएँ।
  • इन सबको अच्छे से मिलाकर इसका आटा गूँधे और छोटे-छोटे गोले बना ले।
  • फिर एक पैन ले और उसमे तेल डाल कर गर्म करे। फिर धीरे-धीरे सारे कटलेट फ्राई कर ले।

#9. शकरकंद की खीर (Shakarkaand Kheer Recipe in Hindi)

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरकंद – 1
  • दूध – 2.5 कप
  • खजूर- 10
  • इलाइची- 1
  • बादाम- 5
  • घी- 2 टीस्पून
  • कांजू- 5
  • किशमिश- 1

विधि:

  • एक प्रैशर कूकर में शकरकंद और पानी डाल कर उबाले। फिर खजूर और बादाम को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में रख दे। उसके बाद बादाम के छिलके निकाल ले।
  • फिर मिक्सर में खजूर और बादाम को पीस ले। अगर पानी जरूरी हो तो डाले।
  • अब एक पैन ले और उसमे दूध उबाले और शकरकंद, इलाइची और खजूर व बादाम का पेस्ट डाले।
  • अब इसे 10 से 12 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दे, जब तक की खीर थोड़ी गाढ़ी न हो जाए।
  • जब यह अच्छे से पक जाएँ तो उसमे ऊपर से घी, कांजू और किशमिश डाले। खीर बनकर तैयार हैं।

#10. शकरकंद का हलवा (Sweet Potato Halwa Recipe in Hindi)

बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

सामग्री:

  • शकरकंद- 2
  • चीनी – 1/4 कप
  • गाय का घी- 4 टेब्लस्पून
  • इलाइची पाउडर
  • केसर- चुटकी भर
  • दूध- 2 टेब्लस्पून
  • कांजू- 6
  • किशमिश- 1 टीस्पून

विधि:

  • प्रैशर कुकर ले और उसमे शकरकंद और पानी डालकर गैस पर रख दे। जब कूकर में 3 सिटी आ जाए तो गैस को बंद कर दे।
  • इसके बाद शकरकंद को कांटे की मदद से मैश कर ले।
  • फिर एक पैन ले और उसमें 2 चम्मच घी डाले और इसमें काजू व किशमिश को फ्राई कर ले जब तक की वो थोडे भूरा रंग के न हो जायें।
  • इसके बाद शकरकंद को भी इसी में 2 मिनट के लिए भुने।
  • फिर आप इसमें चीनी और इलाइची डालकर मिलाएं। इसके बाद आप इसमें दूध में भीगे हुए केसर को डाले। फिर धीरे-धीरे थोड़ा घी डाले।
  • जब हलवा पैन में चिपके नहीं तो गैस बंद कर दे। हलवा बनकर तैयार हैं।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null

null