बच्चो के लिए शहद से बनने वाली 5 आसान स्वादिष्ट रेसिपीज

बच्चो के लिए शहद से बनने वाली 5 आसान स्वादिष्ट रेसिपीज

शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर हैं जिसे घरेलु उपचार के साथ-साथ सौंदर्य में भी उपयोग किया जाता हैं| इसको चीनी का स्वस्थ विकल्प माना जाता हैं| इसके इस्तेमाल से कुछ ऐसी चीज़े बनाई जाती हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती हैं| इसके उपयोग से बच्चो में डायबिटीज की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता हैं| तो आज हम इसके उपयोग से कुछ रेसिपीज बनाना जानेंगे जिसे आपके बच्चे भी बहुत पसंद करेंगे|

शहद से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपीज

#1. शहद टोस्ट

बच्चो के लिए शहद से बनने वाली 5 आसान स्वादिष्ट रेसिपीज चित्र स्रोत: Martins Famous Pastry Shoppe सामग्री:
  • ब्राउन ब्रेड- 2-4 स्लाइस
  • शहद- 2 चम्मच
  • पीनट बटर
विधि:
  • ब्रेड कीएक स्लाइस पर शहद की एक पतली परत लगा दे|
  • दूसरी स्लाइस पर पीनट बटर लगा कर दोनों का सैंडविच बना ले|
  • आप चाहे तो इसे तवे या ओवन में गर्म करके भी अपने बच्चे को दे सकती हैं|
इसे भी पढ़ें: बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

#2. फलो का सलाद

बच्चो के लिए शहद से बनने वाली 5 आसान स्वादिष्ट रेसिपीज चित्र स्रोत: Epicurious सामग्री:
  • कटे हुए फल (फल जो आप चाहे)
  • शहद- 2 छोटे चम्मच
विधि:
  • सभी फलो को अच्छे से धोकर उनका छिलका निकल ले|
  • अब इसे छोटे-छोटे टुकडो में काट कर बड़ी कटोरी में मिला ले|
  • अब इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाये|
  • लीजिये आपके बच्चे के लिए स्वादिष्ट फ्रूट चार्ट तैयार हैं|

#3. शहद चोकलेट

बच्चो के लिए शहद से बनने वाली 5 आसान स्वादिष्ट रेसिपीज चित्र स्रोत: grandmamolasses.com सामग्री:
  • कोको पाउडर
  • शहद- 2 बड़े चम्मच
  • मक्खन- 100 मि.ली.
  • किशमिश- 10 पीस
  • बादाम- 10 पीस (बारीक कटे हुए)
विधि:
  • सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर इसे उबलने तक गर्म करे|
  • अब इसके ऊपर दूसरा बर्तन रखे जो पानी वाले पैन में डूबे नही क्योंकि हमे यह भाप में तैयार करनी हैं|
  • अब ऊपर वाले बर्तन में मक्खन डालकर उसे पिघलने दे|
  • अब इसमें शहद व कोको पाउडर डाले व अच्छे से मिलाये ताकि इसमें गांठे ना पड़े|
  • अब इसमें बादाम व किशमिश भी मिला दे|
  • अंत में एक प्लेट में घी लगाकर इस मिश्रण को उसमे डालकर ठंडा होने दे|
  • अब इसे फ्रिजर में जमने के लिए रख दे|
  • जब यह अच्छे से जैम जाए तब इसे चाकू से टुकड़े करके अपने बच्चे को दे|
इसे भी पढ़ें:  अब घर पर ही बनाइये सेरेलक व जानिए उसके फायदे

#4. ओट्स कूकीज

बच्चो के लिए शहद से बनने वाली 5 आसान स्वादिष्ट रेसिपीज चित्र स्रोत: YouTube सामग्री:
  • मैदा- 1 कप
  • डार्क चोकलेट- एक बारीक कटी हुई
  • ओट्स- 1 कप
  • मक्खन- 2 चम्मच
  • ब्राउन शुगर- आधा छोटा कप
  • किशमिश- 50 ग्राम
  • अखरोट- 50 ग्राम (बारीक कटे हुए)
  • शहद- 70 ग्राम
  • दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • वैनिला एसेंस- आधी चम्मच
विधि:
  • बैटर तैयार करने के लिए मक्खन व ब्राउन शुगर को एक बड़े कटोरे में डालकर फेंट ले|
  • अब इसमें शहद व दालचीनी को मिलाकर भी अच्छे से फेंट ले|
  • अब मैदे व बेकिंग पाउडर को इसमें डालकर मिलाये, फेंटे नही|
  • अब इसमें वैनिला एसेंस व ओट्स डालकर मिक्स करे|
  • अंत में इसमें किशमिश व अखरोट डालकर मिक्स करे|
  • एक ट्रे लेकर इसपर सिलिकॉन शीट को बिछाये|
  • अब थोडा-थोडा बैटर को चम्मच से लेते हुए हाथ से गोल करके प्लेट पर रखते जाए|
  • अब इसे ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए गर्म करे|
  • जब यह हल्के सुनहरे रंग की हो जाए तो आप इसे एयर टाइट डिब्बे में बंद करके 8-10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं|

इसे भी पढ़ें: बच्चों का नाश्ता बनाने की 7 स्वादिष्ठ रेसिपीज

#5. शहद मेवा

बच्चो के लिए शहद से बनने वाली 5 आसान स्वादिष्ट रेसिपीज चित्र स्रोत: Que Rica Vida सामग्री:
  • बादाम- 100 ग्राम सूखे व छिले हुए
  • काजू- 100 ग्राम साबुत
  • अखरोट- 100 ग्राम सूखे व छिले हुए
  • खजूर- 100 ग्राम
  • शहद- 2 से 3 बड़े चम्मच
विधि:
  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिला ले|
  • अब आप एक प्लेट में सभी सामग्री को सजाकर माइक्रोवेव में 2 से 3 मिनट के लिए गर्म करें|
  • स्वादिष्ट शहद में मेवे तैयार है|
क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null