ऐसे 7 मेवे जो आपके बच्चे की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं

ऐसे 7 मेवे जो आपके बच्चे की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ व मानसिक रूप से तेज हो तो उसके लिए अपने बच्चों को मेवे यानि ड्राई फ्रूट्स अवश्य खिलाने चाहिए क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में मिनरल्स और प्रोटीन होते हैं। यह आपके बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी होते है। खासकर सर्दियों के मौसम में शरीर में गर्मी लाने के लिए मेवे खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट जैसे मेवे बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और यह बच्चों के शरीर के विकास और पोषण में काफी सहायक भी होते हैं।

मेवे खाने के फायदे

मेवे खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। यह कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, खराब कॉलेस्ट्रोल, एनीमिया, दिल की बीमारियों से हमारी व हमारे बच्चों की रक्षा करते हैं। यह बच्चों के वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। कुछ भोजन ऐसे होते है जो बच्चों की पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायता करते हैं और कुछ तो मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं कि वे दिमाग की नई कोशिकाओं को पैदा करने में भी मदद करते हैं।

जैसे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार मस्तिष्क को भी स्वस्थ व तेज होने के लिए पोषण की जरूरत होती है। वैसे तो बहुत से बच्चे जिनके मस्तिष्क में ज्यादा न्यूरॉन्स कनेक्शन होते हैं उन बच्चों का दिमाग स्वाभाविक तौर पर बहुत तेज होता है। परंतु मेवे ऐसे होते हैं जो दिमाग तेज करने में बहुत सहायता करते हैं।

  • हेल्थी फैट्स: यह मस्तिष्क की नयी कोशिकाओं को बनाने में मदद करते हैं।
  • विटामिन और मिनरल्स: यह भी मस्तिष्क की कोशिकाओं को बनाने के लिए जरूरी है।
  • फाइबर: यह मस्तिष्क तक पहुंचने वाली ऊर्जा को नियंत्रित करते हैं।
  • पानी: यह मस्तिष्क को हाइड्रेटड रखता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स: यह आपके बच्चे के मस्तिष्क को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चो में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए 7 घरेलु नुस्खे

विभिन्न मेवो के फायदे

बच्चे बहुत कोमल होते हैं इसलिए उन्हें स्वस्थ रखने के लिए माता-पिता की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा होती है। अगर बच्चे ज्यादा जंक फूड या फास्ट फूड खाते हैं तो उनके शरीर में बैक्टीरिया व कीटाणु चले जाते हैं और उन्हें जल्दी संक्रमण होने का डर रहता है। इसलिए बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए मेवे खिलाना बहुत लाभदायक होता है।

#1. बादाम

 

यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे आप बच्चों के लिए हर रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। आप इसे रात को भिगोकर सुबह इसका छिलका उतारकर अपने बच्चे को खाने के लिए दे जिससे उसके स्वास्थ्य में काफी वृद्धि होती है। अगर आप चाहे तो बच्चों को बादाम पीसकर उसका पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर भी दे सकती है जिससे पूरे दिन उनमे ऊर्जा बनी रहती है।

इसके अलावा आप अपने बच्चों को बादाम शहद में भिगोकर भी दे सकती हैं। बच्चों के शरीर की मालिश करने के लिए बदाम का तेल बहुत ही लाभदायक माना जाता है। बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसको खिलाने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है और यह रक्त संचार के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके खाने से फेफड़ों की बीमारियों से भी बचाव होता है और बच्चों के चेहरे पर चमक आती है।

#2. काजू

काजू में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से त्वचा खिली-खिली रहती है और बच्चों में चुस्ती व स्फूर्ति बनी रहती है। इसलिए कुछ लोग तो काजू का प्रयोग फेसपैक के रूप में भी करते हैं। वे काजू का पेस्ट बनाकर बच्चों के चेहरे पर लगाते हैं। काजू सौंदर्य के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जैसे कोलेस्ट्रोल और रक्त संचार को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चो में खून की कमी को दूर करने के 10 आहार

#3. पिस्ता

 

इसमें विटामिन ई की मात्रा काफी होती है। यह भी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही पौष्टिक होता है। इसका सेवन करने से खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचा जा सकता है और साथ ही साथ यह कैंसर, ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। इससे आपके बच्चों को पेट से भी संबंधित समस्याओं में फायदा होता है।

 

#4. किशमिश

 

किशमिश के सेवन से आपका बच्चा हमेशा तरोताजा व स्वस्थ रहेगा। इसका सेवन करने से बच्चे का रक्त संचार नियंत्रित होता है व आंखों और दांतों की बीमारियों से भी बचाव होता है। इसके अलावा बच्चों को कब्ज की समस्या होने पर किशमिश खिलाने से इससे छुटकारा मिलता है।

#5. छुहारे व खजूर

 

इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मैगजीन पाया जाता है जो ऑक्सीजन की सहायता से कैलोरी को कम करता हैं और ऊर्जा में वृद्धि करता हैं। साथ ही साथ यह बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है और शरीर की जीवाणु और विषाणु से लड़ने में रक्षा करता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं व इनका सेवन करने से खूबसूरती बनी रहती है। यह उन महिलाओं के लिए भी काफी गुणकारी होता है जिन्हें अभी हाल ही में प्रसव करवाया हो।

#6. अखरोट

 

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो त्वचा को सुंदर बनाते हैं और रुखा होने से बचाते है। हमारे मस्तिष्क के करीब 70% हिस्से में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। अखरोट में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बने स्क्रब से मृत त्वचा हट जाती है और इसके नियमित सेवन से बच्चों के बाल भी स्वस्थ रहते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन व खनिज पदार्थ होते हैं जो आपके बच्चे के बालों को जड़ से मजबूत करते हैं।

यह आपके बच्चे की स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करता है और हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। अखरोट के सेवन से बच्चों का दिमाग भी तेज होता हैं। जो बच्चे बिस्तर पर पेशाब करते हैं उनको इसके सेवन से इस समस्या से छुटकारा भी मिलता है। इस समस्या से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बच्चों को एक अखरोट में 4 से 5 दाने किशमिश मिलाकर खिलाएं।

इसे भी पढ़ें: बच्चो के लिए शकरगंद से बनने वाली 10 स्वादिष्ट रेसिपीज

#7. मुनक्का

 

इसके खाने से बच्चो में रक्त संचार ठीक रहता हैं और सर्दी, खांसी व कफ की समस्या से राहत मिलती हैं। इससे त्वचा की चमक बढ़ती हैं व उसके निखार आता हैं। इससे बच्चो का पाचन तंत्र ठीक रहता हैं व उनमे खून की कमी दूर होती हैं। यह बच्चो की स्वस्थ आखो व मजबूत दांत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इसलिये अपने बच्चे को रोजाना मुनक्के का सेवन जरुर करवाए।

बच्चों को मेवे खिलाते समय कुछ सावधानियां

यह सारे मेवे बच्चे के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आप नियमित रूप से अपने बच्चे को इनका सेवन जरूर करवाएं ताकि आपका बच्चा तंदुरुस्त व ऊर्जा से भरपूर रहे लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।

जैसे कि आप बादाम और पिस्ता का सेवन अपने बच्चों को एक उचित मात्रा में ही करवाएं क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है और इनका ज्यादा सेवन करने से आपके बच्चे के पेट में गर्मी पैदा हो सकती है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी आप अपने बच्चों के लिए मेवे खरीदते हैं तो यह ध्यान रखें कि उनमें और क्या-क्या मिलाया गया है। इसलिए खरीदते समय लेबल पर ध्यान से चेक करना आपकी जिम्मेदारी बनती है।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null