बच्चों को जन्मदिन पर देने के लिए 10 उपहार

बच्चों को जन्मदिन पर देने के लिए 10 उपहार

बच्चों के लिए बाजार में बहुत सारे आकर्षित खिलाने मौजूद होते हैं लेकिन कुछ खिलौने उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं| छोटे बच्चे इन खिलौनों को मुंह में डालते हैं इसलिये रंग वाले खिलौने बिल्कुल भी ना खरीदें| जब भी आप छोटे बच्चों के लिए खिलौने खरीदते हैं तो पहले आप यह तय कर ले कि इसका कोई बुरा असर बच्चे पर ना हो| ऐसे में जरूरी हैं कि आप उपहार लेते समय निम्न बातों का ख्याल रखें।

सबसे पहले अगर आप बच्चों को उपहार के रूप में जूते या सैंडल देना चाहते हैं तो जरूरी नहीं कि वह उनको फिट आए ऐसे में बच्चों के साइज को लेकर समस्या हो सकती हैं| ज्यादातर माँ-बाप बच्चों को अपनी पसंद के फुटवियर पहनाना पसंद करते हैं| बच्चों को टॉफी, चोकलेट बहुत पसंद आती हैं लेकिन आपको बता दें कि बहुत अधिक मीठा बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है| ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों को बहुत अधिक मीठा देने से बचते हैं| मीठे से बच्चों के दांतों में कैविटी होने का खतरा भी बना रहता हैं, ऐसे में बच्चे को बहुत अधिक चॉकलेट, टॉफी देने से बचें।

छोटे बच्चों की हमेशा आदत होती हैं कि वह कोई भी चीज हाथ में लेते ही मुंह में लेने की कोशिश करते हैं ऐसे में आप कोशिश करें कि आप जो भी उपहार दें वह नुकीले ना हो और उपहार सस्ते व लोकल क्वालिटी के ना हो क्योंकि उन उपहारों का रंग कच्चा होता हैं और कुछ समय बाद छूटने लगता हैं, जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं| इसलिए हमें बच्चों को उपहार देते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए और ऐसे उपहार देने चाहिए जिससे बच्चों को कोई खतरा भी ना हो और उपहार बच्चों की तरह मुलायम हो और उनके काम भी आए तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप बच्चों को कौन-कौन से उपहार दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चो की गर्मियो की छुट्टियों का कैसे सदुपयोग करे? 10 टिप्स में जानिए|

बच्चों को दिए जाने वाले उपहार

बच्चों को जन्मदिन के रूप में उनके पसंद की चीज़ दी जा सकती हैं| ज्यादातर बच्चों को चोकलेट, कलरिंग सेट, टॉयज ये सब चीजें पसंद आती हैं| यदि उनकी कोई और पसंद हो तो वह भी दिया जा सकता हैं।

#1. कॉफी मग

बच्चों को जन्मदिन पर देने के लिए 10 उपहार

चित्र स्रोत: aliexpress

बच्चों को कॉफी मग भी दिया जा सकता हैं, उन्हें यह जरूर पसंद आएगा और तो और आजकल कॉफी मग पर आप उनकी फोटो भी छपवा सकते हैं| बर्थडे बॉय या बर्थडे गर्ल की फोटो वाला मग बच्चों को आकर्षित करता हैं।

#2. आर्ट किट

बच्चों को कलरिंग करने का बहुत शौक होता हैं और साथ ही वह इससे धीरे-धीरे पेंटिंग करना भी सीख जाते हैं और थोड़ा उनमें व्यस्त भी रहते हैं तो आप उन्हें कलरिंग सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

आर्ट किट खरीदने के लिए यहा क्लिक करके

#3. कार सेट

बच्चों को खिलौने बहुत पसंद आते हैं| एक कार सेट में करीब 6 छोटी-छोटी कारें आती हैं। जिससे बच्चे खूब खेलना पसंद करते हैं| आप बच्चों को कार सेट भी गिफ्ट कर सकती हैं।

कार सेट खरीदने के लिए यहा क्लिक करके

#4. कॉमिक्स सेट

बच्चों को जन्मदिन पर देने के लिए 10 उपहार

चित्र स्रोत: Dark Horse Comics

छोटे बच्चे कहानियों को बहुत पसंद करते हैं वो भी चित्रों के साथ| इनकी रोमांचक कहानियां बच्चों को बहुत पसंद आती है और वे इसे बड़े शौक से पढ़ते हैं| अगर बच्चा ज्यादा छोटा है और उसे पढ़ना नहीं आता हैं तो उसे बड़े-बड़े चित्र वाली पुस्तकें दे सकते हैं| उन्हें देखकर वे बहुत खुश होंगे इसलिए आप बच्चों के जन्मदिन पर उनकी पसंदीदा कॉमिक्स जैसे कि कहानियों की कार्टून वाली या बड़े-बड़े चित्र वाली पुस्तक दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: छुट्टियों में बच्चो को घर पर ही कैसे व्यस्त रखे?

#5. मेटल मेचानिक्स

इसमें कई सारे मेटल पार्ट्स होते हैं| इसे साथ-साथ जोड़कर बहुत कुछ बनाया जा सकता हैं| बच्चे इससे खेलना बहुत पसंद करते हैं| परंतु ध्यान रहे इसके पार्ट्स इतने छोटे न हो जो बच्चे के मुंह में लेने से गले में अटक जाए।

मेटल मेचानिक्स खरीदने के लिए यहा क्लिक करके

#6. वाटर बोतल

वाटर बोतल भी गिफ्ट करने के लिए अच्छा ऑप्शन हैं| यह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी काम आती हैं और आप इसमें बच्चों के लिए अलग-अलग स्टाइल की बोतल खरीद सकती हैं| इससे बच्चा जब थोड़े दिन बाद स्कूल जाता हैं तो वह उसके काम भी आ जाती है और बच्चा भी बहुत खुश होता हैं।

वाटर बोतल खरीदने के लिए यहा क्लिक करके

#7. टेडीबियर

बच्चों को जन्मदिन पर देने के लिए 10 उपहार

चित्र स्रोत: grabadeal.in

यह जन्मदिन पर उपहार में देने के लिए एक बेहतरीन चुनाव हैं| यह काफी नरम भी होते हैं और टेडी सभी बच्चों को बहुत पसंद भी आते हैं| इसलिए आप बच्चो के जन्मदिन पर टेडी भी गिफ्ट कर सकती हैं।

#8. खेलने के सामान

बच्चों को स्पोर्ट्स में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी उपहार दे सकती हैं जैसे कि फुटबॉल, बैडमिंटन, रैकेट, हॉकी स्टिक आदि।

#9. बैग

बच्चों को स्कूल बैग या कोई अन्य बैग भी गिफ्ट किया जा सकता हैं| यह उनके छोटे-छोटे सामान रखने के काम आ सकता है या फिर स्कूल जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

बैग खरीदने के लिए यहा क्लिक करके

#10. चॉकलेट

चॉकलेट बच्चों का सबसे पसंदीदा उपहार होता हैं| आप बच्चों को उपहार के रूप में चॉकलेट दे सकती है परंतु ध्यान रहे उन्हें ज्यादा चॉकलेट ना दें क्योंकि ज्यादा चॉकलेट देने से उन्हें दांतों की समस्या हो सकती हैं।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null