बच्चो के बेहतर विकास के लिए आवश्यक विटामिन व उसे प्राप्त करने के आहार

बच्चो के बेहतर विकास के लिए आवश्यक विटामिन व उसे प्राप्त करने के आहार

बच्चों के आहार में सभी तरह के विटामिन का होना बहुत जरूरी हैं| इससे बच्चों का बेहतर विकास तो होता ही हैं और साथ में दिमाग की शक्ति तेज होती हैं| लेकिन आपकी चिंता यह होती होगी कि किन आहारों को उनकी डाइट में शामिल किया जाए जिससे उनको सभी तरह के विटामिन सही मात्रा में मिलते रहे| इसलिये आज हम इन्हीं के बारे में विस्तार से जानेंगे|

बच्चो के सम्पूर्ण विकास के लिए 6 महत्वपूर्ण विटामिन

#1. विटामिन ए

बच्चों की आंखों की रोशनी के सुधार और हड्डियों के विकास में विटामिन ए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं| कई अन्य विटामिंस की तुलना में यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता हैं जिससे बच्चा विभिन्न प्रकार के संक्रमणों और बीमारियों से सुरक्षित रहता हैं| यह विटामिन बाल, नाखून व त्वचा सहित शरीर में ऊतकों का विकास करता हैं| विटामिन ए बच्चों की नजर तेज करता हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं और त्वचा को स्वस्थ रखता हैं| कहां से प्राप्त करें: गाजर, शकरगंद, पालक, खुबानी, आम, ब्रोकली, मटर, सतालू, आलू और पपीता जैसे पदार्थों से आप यह विटामिन प्राप्त कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति को बढ़ाने के लिए 10 मुख्य आहार

#2. विटामिन बी

विटामिन बी कॉन्पलेक्स यानी कि विटामिनों का एक समूह हैं जैसे बी 1, बी 2, बी 3, बी 5, बी 6, बी 7, बी 9 और बी 12 होता हैं जो चयापचय को सही तरीके से सुचारु रखने के लिए मिलजुल कर काम करते हैं| इसके साथ ही विटामिन B स्वस्थ त्वचा, मांसपेशियां, प्रतिरक्षा प्रणाली की कार्य क्षमता और नर्वस सिस्टम को बनाए रखता हैं| यह रक्त परिसंचरण में सुधार लाता हैं| कहां से प्राप्त करें: अनाज, हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, गोभी, कद्दू आदि और खमीर विटामिन बी के कुछ उत्कृष्ट स्त्रोत हैं|

#3. विटामिन सी

यह रक्त और उत्तको में शरीर की कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं की मरम्मत में बहुत अधिक मददगार होता हैं| यह मसूड़ों के स्वास्थ्य और छोटी रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं| विटामिन सी की वजह से शरीर में होने वाला घाव जल्दी भर जाता हैं और यह संक्रमण से भी शरीर को बचाता हैं| कहां से प्राप्त करें: नींबू, किवी, पपीता, ब्रोकली, खरबूजा, स्ट्रोबेरी, टमाटर, पालक और केला से विटामिन सी की प्राप्ति की जा सकती हैं|

#4. विटामिन डी

विटामिन डी कैल्शियम से संबंधित हैं| यह विटामिन दांत और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं| यह बच्चों के विकास को प्रोत्साहित करता हैं और हड्डियों की उन्नति के लिए काम करता हैं| इसके अलावा इन्सुलिन उत्पादन और सेल पुनर्जन्म में विटामिन डी सहायक होता हैं| यह बच्चों की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए उचित कैल्शियम प्रदान करता हैं| कहां से प्राप्त करें: मछली, दही, अंडे की जर्दी में यह मुख्यता पाया जाता हैं| सूर्य की किरणों को इसका सबसे बड़ा स्रोत माना जाता हैं| इसे भी पढ़ें: बच्चों को गाय का दूध देने के 10 फायदे

#5. विटामिन ई

विटामिन ई कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं| यह विटामिन कोशिका पुनर्जन्म और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता हैं| यह कोशिकाओं की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करता हैं| बच्चों के विकास में विटामिन ई की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती हैं| इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं और हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में मदद मिलती हैं| कहां से प्राप्त करें: इसे प्राप्त करने के लिए बच्चों को बादाम, सूरजमुखी के बीज, बादाम का मक्खन, पालक, ब्रोकली, सोयाबीन का तेल, आम खिलाने चाहिए|

#6. विटामिन के

हालाँकि इस विटामिन को अनदेखा किया जाता हैं परंतु यह विटामिन खून के थक्के जमाने में काम आता हैं जिससे चोट लगने पर अत्यधिक रक्तस्त्राव नहीं होता हैं| यह विटामिन किडनियों का कामकाज सही तरीके से चलाने के लिए और हड्डियों का विकास तथा उनके सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं| कहां से प्राप्त करें: हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, ब्रोकली, गोभी, ग्रीन टी विटामिन के के प्रमुख स्रोत हैं| इसके अलावा जई, संपूर्ण गेहूं का आटा, अंडे और दूध से बने पदार्थ विटामिन के के बेहतरीन स्त्रोत होते हैं| इसे भी पढ़ें: बच्चो में खून की कमी को दूर करने के 10 आहार
क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null