बच्चे का बिस्तर पर पिशाब करने के 10 कारण

बच्चे का बिस्तर पर पिशाब करने के 10 कारण

सामान्य रूप से यह समस्या छोटे बच्चों में अधिक पाई जाती हैं| इस समस्या में बच्चे रात को सोते समय बिस्तर गीला कर देते हैं| बच्चों में पाई जाने वाली यह बहुत आम समस्या हैं| आमतौर पर यह समस्या 4 से 5 वर्ष की आयु के बाद ख़त्म हो जाती है क्योंकि इसके बाद बच्चे अपने मूत्राशय पर नियंत्रण करना सीख लेते हैं| ऐसे तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं है परंतु यदि यह समस्या कई बार 7 से 8 वर्ष के बाद भी चालू रहती हैं तो इसे बीमारी माना जाता हैं| इस उम्र के बच्चे अपनी इस बीमारी को बताने में शर्म महसूस करते हैं और इस कारण उनका इलाज सही ढंग से नहीं हो पाता हैं| यदि आपका बच्चा भी रात को बिस्तर गीला करता हैं तो आप उसका इलाज करवाये नहीं तो यह परेशानी बढ़ सकती हैं| इस बीमारी से बचने के लिए शिशु को शैशवकाल से ही आदत डालनी चाहिए, इसके लिए उसे रात को सुलाने से पूर्व और जागने के बाद पेशाब करवाना चाहिए| इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले यह जानना आवश्यक हैं कि इसका कारण क्या हैं? क्योंकि जब तक हमे किसी समस्या का कारण नहीं पता होता हैं तो हम उसका निदान नहीं कर सकते हैं| तो आइए सबसे पहले उसी के बारे में जानते हैं|

बच्चों में बिस्तर गीला करने की समस्या के कारण

यदि बच्चा 6 वर्ष की आयु के बाद भी बिस्तर गीला करता हैं तो इसका कारण जानना आवश्यक हैं| इस समस्या से जुड़े कुछ कारण नीचे दिए गए हैं| यदि आपका बच्चा भी इन्हीं कारणों से परेशान हैं तो उसका तुरंत इलाज करवाये|

#1. छोटा मूत्राशय

यदि बच्चे का मूत्राशय सामान्य से छोटा हैं तो वह रातभर पेशाब को रोक नहीं पाता हैं और बिस्तर गीला कर देता हैं|

#2. मूत्र संक्रमण

यदि कोई बच्चा पेशाब में संक्रमण से ग्रसित हैं तो उसे बार-बार पेशाब आता हैं जिस कारण वह रात को पेशाब नियंत्रित नहीं कर पाता हैं| मूत्र संक्रमण के कारण बच्चे के पेशाब में जलन, बुखार, बदन दर्द इत्यादि होता हैं और उसे बहुत कम पेशाब आता हैं|

#3. अनुवांशिकता

बिस्तर गीला करने की समस्या से पीड़ित हर 10 में से 7 बच्चों के माता-पिता भी इस समस्या से अपने बचपन में ग्रसित होते हैं| जांच में यह भी पाया गया हैं कि DNA में मौजूद क्रोमोसोम के कारण भी यह समस्या माता-पिता से बच्चों में होती हैं|

#4. हार्मोन

कई बार बिस्तर गीला करने के लिए शरीर में मौजूद नियंत्रक हार्मोन भी जिम्मेदार होते हैं जिन्हें Anti Diuretic हार्मोन कहा जाता हैं| इस हार्मोन का कार्य किडनी को पेशाब आने का संकेत देना होता हैं| इस हार्मोन की कमी के कारण किडनी को यह संदेश नहीं मिल पाता हैं और बच्चा रात को बिस्तर गीला कर देता हैं|

#5. तनाव

अन्य कारणों के अतिरिक्त तनाव के कारण भी बच्चा बिस्तर में पेशाब कर देता हैं| यह तनाव उन्हें अकेले सोने, अपने घर से दूर रहने, डर लगने, किसी के डांटने या मारने से या परीक्षा के दबाव के कारण भी होता हैं| इसे भी पढ़ें: बच्चों को गाय का दूध देने के 10 फायदे

#6. तंत्रिका प्रणाली

कई बार बच्चों की तंत्रिका प्रणाली में हुए परिवर्तन या गड़बड़ी के कारण भी बच्चों में इस परेशानी को देखा जा सकता हैं| इसमें मूत्राशय भरा होने के बावजूद भी दिमाग को संदेश नहीं मिल पाता हैं और बच्चा बिस्तर गीला कर देता हैं|

#7. मधुमेह

बच्चों के बिस्तर में पेशाब करने का एक कारण मधुमेह भी हैं| यह मधुमेह का पहला लक्षण होता हैं जिसके बाद से खून की जांच में पता चल जाता हैं कि बच्चे को मधुमेह की बीमारी हैं या नहीं|

#8. गहरी नींद

जी हां, गहरी नींद भी बच्चे का बिस्तर गीला करने का कारण हैं| जांच में यह पाया गया हैं कि जो बच्चे अधिक गहरी नींद में सोते हैं उनमें यह समस्या सबसे अधिक पाई जाती हैं क्योंकि गहरी नींद के कारण बच्चे का दिमाग भी शांत हो जाता हैं और उसे मूत्राशय भरा होने का संदेश नहीं मिल पाता हैं| स्त्रियों की बजाय यह समस्या पुरुषों में ज्यादा पाई जाती हैं क्योंकि वे अपने मूत्राशय पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं| इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति को बढ़ाने के लिए 10 मुख्य आहार

#9. विटामिन

विटामिन बी12 और फोलेट की कमी के कारण भी बच्चों में यह समस्या पाई जाती हैं| इसलिए ध्यान रखें कि इन विटामिन की कमी बच्चों में ना हो|

#10. देरी से खाना खाने से

कई बार बच्चे रात को खाना खाते ही सो जाते हैं जिस कारण सोने के बाद उनकी पाचन क्रिया प्रारंभ होती हैं और उन्हें पेशाब आता हैं| सोए होने के कारण वे पेशाब करने नहीं जाते हैं और बिस्तर में ही पेशाब कर देते हैं| इसलिए रात को सोने से कम से कम एक घंटा पहले बच्चे को खाना खिला दे ताकि रात को पेशाब ना आए| क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null