बच्चों का बिस्तर गीला करने से रोकने के घरेलू उपाय

बच्चों का बिस्तर गीला करने से रोकने के घरेलू उपाय

बच्चों का बिस्तर गीला (Bistar Gila) कर देना किसी भी परिवार के लिए एक गंभीर समस्या है| बच्चों का छोटी आयु में बिस्तर गिला करना कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन यदि बच्चा 5 वर्ष की आयु के बाद भी बिस्तर में पेशाब करता है तो यह गंभीर विषय है| दरअसल बड़ो के मुकाबले बच्चों का मूत्राशय छोटा होता है जिस कारण वे रात में पेशाब को रोक नहीं पाते हैं और बिस्तर गीला कर देते हैं| लेकिन यदि यही समस्या किसी बड़े बच्चे में पाई जाए तो उसके लिए बहुत शर्मनाक बात होती है|

ऐसे कई कारण है जिनकी वजह से ना केवल बच्चे बल्कि व्यस्क भी इस समस्या की चपेट में आ जाते हैं| जिसके लिए उन्हें शर्मिंदा होने की नहीं बल्कि इसका इलाज करवाने की आवश्यकता है| आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों का बिस्तर में पेशाब करने की आदत को छुड़वा सकती हैं| बिस्तर गीला करने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आवश्यक है कि आप को उसके कारण की जानकारी होनी चाहिए| ऐसे तो बच्चों का बिस्तर गीला करने की आदत को कम करने के लिए कई उपाय हैं लेकिन हम जो उपाय (Home Remedies for Bed Wetting in Hindi) आपको बताने जा रहे हैं उसकी मदद से आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं|

बिस्तर गीला करने से रोकने के उपाय (Bistar Gila Karne se Rokne ke Upay)

#1. गुड़ का सेवन

कई बार बच्चे ठंड लगने के कारण भी बिस्तर में पेशाब कर देते हैं| ऐसे में आवश्यक है कि उनके शरीर को अंदर से गर्मी मिले| इसके लिए बच्चों को गुड दें ताकि उन्हें अंदरूनी गर्मी मिले| ऐसा करने से बच्चे बिस्तर पर पेशाब नहीं करेंगे| इसके लिए बच्चों को रोज सुबह गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन कराएं|

#2. क्रेनबेरी का जूस

बच्चो का बिस्तर गीला करने से रोकने के घरेलु उपाय

चित्र स्रोत: Organic Facts

बच्चे के मूत्राशय या गुर्दे की खराबी के कारण यह समस्या देखने को मिलती है| ऐसे में क्रैनबेरी का रस गुर्दे, मूत्र, व मूत्राशय के लिए लाभकारी होता हैं| यदि आपका बच्चा भी इस समस्या से पीड़ित है तो इसका रस अपने बच्चों को पिलाये| यह रात को सोने से एक घंटा पहले अपने बच्चों को पिलाये|

इसे भी पढ़ें: अपने बच्चें को टॉयलेट जाना कैसे सिखायें?

#3. सरसों का पाउडर

इसका प्रयोग रसोई घर में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका प्रयोग बच्चों के बिस्तर गीला करने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है| इसके लिए एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच सरसों के बीज का पाउडर मिला लें और रात को सोने से पहले अपने बच्चों को पीने के लिए दे| शोध में पाया गया है कि सरसों के बीज मूत्र त्याग की समस्या को सही करने का सबसे उत्तम उपाय है| इसके अतिरिक्त मुट्ठी भर सरसो के बीच का सेवन करने से भी बिस्तर में पेशाब करने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है|

#4. आंवला

सबसे पहले आंवले को पीसकर उसका गुदा निकाल लें| अब इसमें से दो चम्मच गुदा ले और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च डालें| रात में सोने से पूर्व इसको अपने बच्चे को दे| इसका सेवन करने से आपके बच्चे की बिस्तर गीला करने की समस्या समाप्त हो जाएगी| इसे दिन में दो बार अपने बच्चे को खाने के लिए दे|

#5. केला

बच्चो का बिस्तर गीला करने से रोकने के घरेलु उपाय

चित्र स्रोत: Organic Facts

केले को पेट के लिए अच्छा फल माना जाता है| इसका सेवन करने से पेट से संबंधित कई बीमारियां भी खत्म हो जाती है| बिस्तर में पेशाब करने की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए अपने बच्चे को दिन में दो केले खाने के लिए अवश्य दें| ऐसा करने से बच्चों में पेट की समस्या व रात को बिस्तर में पेशाब करने की समस्या भी खत्म होगी|

#6. अखरोट

अखरोट का सेवन करने से भी बच्चों की बिस्तर में पेशाब करने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है क्योंकि अखरोट रात को पेशाब आने की मात्रा को कम करता है और बाद में इस आदत को पूरी तरह से दूर कर देता है| इसका सेवन नाश्ते या शाम को चाय के साथ करने से बिस्तर में पेशाब करने की आदत से छुटकारा मिलता है|

#7. किशमिश

यह जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही लाभकारी भी| शायद आप नहीं जानते कि इसका प्रयोग बिस्तर में पेशाब करने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है| इसके लिए सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करें| यदि इन्हें रात को भिगोकर सुबह इसका सेवन करें तो यह ज्यादा अच्छा परिणाम देंगे|

इसे भी पढ़ें: १० मुख्य आहार जो आपके बच्चे के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे

#8. दालचीनी

बच्चो का बिस्तर गीला करने से रोकने के घरेलु उपाय

चित्र स्रोत: प्रेगनेंसी

दालचीनी हमारी रसोई घर में प्रयोग होने वाले मसालों में से एक है जिसका प्रयोग बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है| दालचीनी का सेवन करने से बच्चों के शरीर में गर्मी आ जाती है जिससे वे बिस्तर में पेशाब नहीं करते हैं| इसे आप दिन में एक बार अपने बच्चे को चबाने के लिए दे| यदि आपका बच्चा ऐसे इसका सेवन नहीं करता है तो भुनी हुई ब्रेड पर दालचीनी का पाउडर और चीनी डालकर उन्हें दे| बच्चों को यह अवश्य पसंद आएगा और उनकी समस्या भी खत्म हो जाएगी|

#9. शहद

रात को सोने से पूर्व बच्चों को शहद देने से भी बिस्तर गीला करने की समस्या समाप्त हो सकती है| एक कप ठंडे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर और साथ में गुड़ व तिल का लड्डू खाने के लिए दे|

इसे भी पढ़ें: बच्चे का बिस्तर पर पिशाब करने के 10 कारण

#10. जैतून का तेल

जैतून के तेल को थोडा गर्म करके अपने बच्चे के नीचे के शरीर की मालिश करे| इसके लिए 2 से 3 मिनट तक उसकी मसाज करे| रोजाना मसाज करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा|

रात को बिस्तर गीला करने से रोकने के कुछ सुझाव

  • शाम को 8 बजे के बाद ज्यादा पानी ना पीए और रात को सोने से पहले पेशाब जरूर करवाएं|
  • रात को 1 से 2 बजे के दौरान बच्चे को पेशाब जरूर करवाएं|
  • सुबह बच्चे का बिस्तर गीला ना दिखने पर बच्चे की तारीफ जरूर करें|
  • कुछ बच्चे रात में डर लगने के कारण पेशाब आने पर नहीं उठते हैं और बिस्तर पर ही कर देते हैं| ऐसी स्थिति में बच्चों से बात करके उनका डर दूर करें|
  • नींद में बार-बार बिस्तर में पेशाब (Bistar per pesab) करने पर बच्चे को डांटे नहीं और ना ही उसे शर्मिंदा महसूस होने दें बल्कि उनसे प्यार से बात करें|

अगर बच्चा 8 से 10 साल की उम्र में भी बिस्तर गीला (Bistar Gila) करता है तो एक बार डॉक्टर से भी मिलकर सलाह लेनी चाहिए| सही समय पर सही इलाज लेने पर बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है|

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null