बच्चो की आँखे कमजोर होने के मुख्य कारण व असरदार घरेलू उपाय

बच्चो की आँखे कमजोर होने के मुख्य कारण व असरदार घरेलू उपाय

कुछ साल पहले टीवी ही मनोरंजन का एक मात्र साधन होता था लेकिन आज के समय मनोरंजन के लिए बहुत विकल्प हो गए हैं और साथ में बढ़ गए हैं बच्चों की आंखों पर चश्में| चश्मा लगाना मतलब बच्चों की आंखों का कमजोर होना| कुछ साल पहले बच्चे दादी-नानी की कहानियां सुनते थे, बाहरी खेल खेलते थे जिससे उनकी कसरत हो जाती थी और आंखों पर भी कम भार पड़ता था परंतु आज का समय एक दम उल्टा है| दादी-नानी की कहानियां तो जैसे खत्म ही हो गई है और बच्चे बाहर खेलने के बजाय सारे खेल मोबाइल या कंप्यूटर पर ही खेलना पसंद करते हैं| आजकल बच्चे अपने शरीर को ज्यादा हिलाना-डुलाना पसंद नहीं करते हैं और सारा दिन टेलीविजन, वीडियो गेम, मोबाइल इत्यादि इलेक्ट्रिक गैजेटस पर लगे रहते हैं जिससे ना उनकी कसरत होती है और साथ ही आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है| आंखों की रोशनी कम होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण निम्न हैं|

बच्चो में आंखों की रोशनी कम होने के कारण

#1. टेलीविजन का अधिक समय तक और ज्यादा नजदीक से देखना| #2. कम रोशनी में पढ़ाई करने से भी सीधा असर आंखों पर पड़ता है| #3. ज्यादा देर तक और रात को ज्यादा मोबाइल प्रयोग करना क्योंकि रात को निकलने वाली मोबाइल की किरण आंखों पर ज्यादा बुरा असर डालती हैं| #4. बच्चों का बाहरी खेल खेलने की बजाये सारे खेल कंप्यूटर पर खेलना जिससे बच्चे की कसरत भी नहीं हो पाती है| इसका असर बच्चों की आंखों के साथ-साथ पूरे शरीर पर भी पड़ता है| #5. आज का खान-पान भी आखे कमजोर होने का एक मुख्य कारण है क्योंकि आजकल बच्चे हरी सब्जियां व पोष्टिक आहार खाने की बजाय जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं| इसे भी पढ़ें:  बच्चो के शरीर पर फूंसी होने से रोकने के घरेलु उपाय

आंखों की देखभाल करने के घरेलू उपाय

हमें अपने बच्चो की आंखों की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए ताकि उन्हें चश्मा ही ना लगे और यदि लग भी जाए तो आपको चश्मा उतारने के लिए पूरे प्रयास करने चाहिए| अगर आप उनकी आंखों की देखभाल अच्छे से करते हैं तो आप उन्हें चश्मे से बचा सकते हैं|

#1. सुबह रोजाना जल्दी उठकर पार्क में नंगे पैर हरी घास पर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है| सुबह-सुबह ताजी हवा मिलने से भी पूरा दिन अच्छा जाता हैं और थकान का अनुभव नही होता हैं| #2. रोजाना रात को सोने से पहले सरसों का तेल लेकर अपने बच्चे के पैरों के तलवों की मालिश करनी चाहिए और साथ ही सिर की भी मालिश करनी चाहिए| इससे भी आंखों की रोशनी बढ़ती है| #3. गुलाब की 8 से 10 पत्तियां लेकर इसके साथ शहतूत की पत्तियां को एक गिलास पानी में कुछ समय तक रखें और इस पानी को छानकर अपने बच्चों की आंखों को धोने से चश्मा हटाने में मदद मिलती है| इसे भी पढ़ें: क्या बच्चों की आँखों में काजल लगाना ठीक हैं? #4. रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से भी आंखों का चश्मा हट सकता है और आंखों की रोशनी तेज होती है| #5. रोजाना एक आंवले का सेवन अपने बच्चे को जरूर कराएं| इससे आंखों की रोशनी भी तेज होती है और शरीर का भी विकास होता है| #6. अखरोट के तेल से अपने बच्चों के आंखों के आसपास वाले हिस्से की मालिश करने से चश्मे का नंबर कम होने लगता है| #7. आंखों से चश्मा हटाने के लिए रात को एक मिट्टी के बर्तन में त्रिफला को भिगोकर इस पानी को सूती कपड़े से 3 से 4 बार अच्छी तरह से छान ले| फिर इस पानी से आंखें धोने से आंखों की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है| क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null