देखिये आयशा टाकिया की अपने बेटे के साथ क्यूट फोटोज जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

देखिये आयशा टाकिया की अपने बेटे के साथ क्यूट फोटोज जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

आजकल बॉलीवुड के गलियारों में जितनी बातें फिल्मों की नहीं होती, उससे अधिक चर्चाओं का विषय रहते हैं स्टार्स किड्स। शाहरुख़ की बेटी सुहाना से लेकर करीना कपूर का बेटा तैमूर सब आजकल लाइमलाइट में रहते हैं। आज के समय में आप आसानी से जान सकते हैं कि इनके जीवन में रोज़ाना क्या खास हो रहा है। अब इसी कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है और वो है अभिनेत्री आयशा टाकिया के बेटे मिखाइल आजमी का। आयशा बॉलीवुड में कुछ समय से सक्रिय नहीं हैं किन्तु वो सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस के साथ टच में रहती है और अपने जीवन से जुडी तस्वीरें शेयर करती रहती है। देखिये आयशा टाकिया की अपने बेटे के साथ कुछ ऐसी ही क्यूट फोटोज जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। देखिये आयशा टाकिया की अपने बेटे के साथ क्यूट फोटोज जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

मिखाइल की क्यूटनेस

बॉलीवुड छोड़ने के इतने सालों में उन्होंने बॉलीवुड की तरफ मुड़कर भी नहीं देखा लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा अपने निजी जीवन में बेहद खुश हैं और मदरहुड का मज़ा ले रही हैं। क्यूटनेस के मामले में उनका बेटा मिखाइल किसी भी स्टार किड से कम नहीं है, जो अभी चार साल के हो चुके हैं। मिखाइल फुटबॉल के दीवाने हैं और आयशा अक्सर फुटबॉल का अभ्यास करते हुए मिखाइल की तस्वीरें शेयर करती हैं। देखिये आयशा टाकिया की अपने बेटे के साथ क्यूट फोटोज जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

माय मिखाइल माय वर्ल्ड

आजकल आयशा अपना पूरा समय अपने परिवार और अपने बेटे को दे रही हैं। आयशा का कहना है कि उनका बेटा ही उनकी दुनिया है और वो अपनी इस दुनिया के साथ खुश हैं। आयशा अपने फैंस के साथ अक्सर ऐसी तस्वीरें शेयर करती है जिसमे वो अपने बेटे के साथ समय बिताती या मस्ती करती नजर आती हैं। एक पोस्ट में उन्होंने #माय मिखाइल माय वर्ल्ड लिखा था जिससे यह साबित होता है कि वो अपने बेटे से कितना प्यार करती हैं। देखिये आयशा टाकिया की अपने बेटे के साथ क्यूट फोटोज जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

आयशा टाकिया का फ़िल्मी करियर

आयशा ने बाल कलाकार के रूप में कुछ विज्ञापनों में काम किया जिनमे से कॉम्प्लान वाली एड आज भी याद की जाती है। महज पंद्रह साल की उम्र में आयशा टाकिया ने एक वीडियो एलबम के लिए काम किया जिसमे वो दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थी। आयशा ने बॉलीवुड में बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। वांटेड ,टार्जन द वंडर कार और डोर उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में से हैं। फिल्म डोर के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। आयशा ने अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया और अपनी सुंदरता व कला से मोह लिया। अंतिम बार आयशा रुपहले परदे पर सन 2011 में नागेश कुकनूर की फिल्म 'मोड़' में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने फरहान आजमी से शादी कर ली जो एक बिजनेसमैन हैं और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। इतने सालों में वो एक या दो बार विवादों में घिरने की वजह से सुर्खियों में रही।

आयशा की लिप-सर्जरी

कुछ समय पहले भी आयशा चर्चा में रही थी और कारण था उनके होंठों की सर्जरी। इस सर्जरी के बाद जब आयशा टाकिया दर्शकों के सामने आई तो दर्शकों ने उनके इस नए लुक को सिरे से नकार दिया, यही नहीं लोगों ने उन्हें डोनाल्ड डक और बत्तख जैसे कई नाम भी दिए। आयशा एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी और वहीँ उनकी कुछ तस्वीरें खींची गयी। जब यह तस्वीरें पब्लिक के सामने आई तो लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की और मज़ाक उड़ाया। दरअसल आयशा के होंठ पहले के मुकाबले बड़े और उभरे हुए नजर आ रहे थे। ऐसा मानना है कि आयशा ने लिप सर्जरी कराई थी जो किन्हीं कारणों से सफल नहीं हो पायी जिसके कारण उनके होंठ ज़रूरत से अधिक मोटे व भद्दे लग रहे थे। आयशा ने इन आलोचनाओं या चर्चाओं की परवाह नहीं की और उन्होंने यह ब्यान दिया था कि 'आप कुछ भी कर लो, लोग तो हमेशा कमियाँ निकालेंगे'। देखिये आयशा टाकिया की अपने बेटे के साथ क्यूट फोटोज जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

विवाद

आयशा टाकिया के ससुर अबू आजमी एक नेता है और आयशा को अक्सर उनके विवादित बयानों का विरोध करते हुए देखा गया है। इससे पहले भी आयशा महिलाओं के हकों के लिए हमेशा लड़ते हुए नजर आई हैं। पिछले साल आयशा के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें हिन्दू लड़की से विवाह करने के लिए धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना था कि यह धमकियां उन्हें हिंदू कट्टरपंथी समूह के लोगों से मिल रही हैं क्योंकि उन्होंने मुसलमान होते हुए आयशा से शादी की, जो हिन्दू परिवार से सम्बन्ध रखती हैं।

आयशा टाकिया की बॉलीवुड में वापसी

आयशा जल्द ही बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाली है और यह बात उन्होंने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान बताई थी। आयशा ने बताया था कि वो जल्द ही 'बोरीवली का ब्रुसली' नामक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के बारे में आयशा का कहना है कि यह फिल्म अपने नाम की तरह ही क्यूट है और इसमें कुंग फू भी है। फिल्मों में वापसी करने के लिए यह शानदार विकल्प है। उम्मीद है कि आयशा की दूसरी पारी भी उनकी पहली पारी और निजी जीवन की तरह ही सफल रहेगी। क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null