बच्चों को ब्रश करना कैसे सिखाएं?

बच्चों को ब्रश करना कैसे सिखाएं?

आमतौर पर 6 महीने के बाद बच्चों के दांत निकल जाते हैं परंतु देखा जाए तो एक मां अपने बच्चे को डेढ़ साल बाद ही ब्रश करवाती हैं क्योंकि इससे पहले ब्रश (Brush) कराना सही नहीं होता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय बच्चों के मसूड़े काफी मुलायम होते हैं जिसमें चोट लगने का डर रहता हैं।

हालाँकि देखा जाए तो आपको अपने बच्चों में दांत साफ करने की आदत शुरू से ही विकसित करनी चाहिए भले ही उसके दांत ना निकले हो क्योंकि डेंटल केरिज़ या बोतल टूथ बच्चों के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। यह बच्चों द्वारा शुगर से भरपूर फ्लोराइड दूध या फार्मूला दूध पीने के कारण हो सकता हैं।  तो चलिए जानते हैं कि बच्चों को ब्रशिंग करना सिखाने के कुछ आसान टिप्स (Brushing Tips in Hindi)

 

छोटे बच्चों के दांतों की सफाई कैसे करें (How to Brush Small Kids Teeth)

जब शिशु छोटे हो तो तब आप किसी सूती व साफ कपड़े से उसके मसूड़ों की सफाई किया करें। फिर जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता हैं और 1 साल या डेढ़ साल का होने लगता हैं तब आप को धीरे-धीरे अपने बच्चों को ब्रश करना सिखाना चाहिए।

 

अपने बच्चों को रोज दो बार दांत साफ करवाना या ब्रश करने के लिए राजी करना, यह काम हर माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल होता हैं। पर क्या आपको नहीं लगता हैं कि अगर आपको यह पता चल जाए कि आपके बच्चे को ब्रश करना क्यों पसंद नहीं हैं तो उसका समाधान निकालना ज्यादा आसान हो जाएगा।

आप सबसे पहले यह पता लगाए कि बच्चा ब्रश क्यों नहीं करना चाहता हैं?

  • क्या उसे अपना ब्रश अच्छा नहीं लगता हैं?
  • क्या उसे अपने ब्रश का रंग पसंद नहीं हैं?
  • क्या आपके बच्चे का ब्रश सख्त हैं जिससे बच्चे को पीड़ा होती हैं?
  • क्या उसे मंजन का टेस्ट अच्छा नहीं लगता हैं?
  • या कोई और वजह हैं?

इसलिये आप यह सब जानने की कोशिश जरुर करें।

इसे भी पढ़ें: क्या बच्चों की आँखों में काजल लगाना ठीक हैं?

 

 

ब्रश करना सिखाने के आसान तरीके (Tips to Teach Kids to Brush Teeth in Hindi)

आप अपने बच्चों को ब्रश करना सिखाने के लिए कुछ आसान से तरीके अपना सकती हैं जो कि निम्न हैं:

#1. बच्चों को उनकी पसंद के रंग और कार्टून वाले ब्रश लाकर दें ताकि ब्रश करना उन्हें एक एक्टिविटी लगे।

#2. हमेशा मुलायम ब्रिस्टल वाले टूथब्रश व अच्छे फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट अपने बच्चों को प्रयोग करने के लिए दे।

#3. बच्चों को बच्चों वाले ही टूथपेस्ट लाकर दे। फ्लेवर टूथपेस्ट बच्चों को ज्यादा पसंद आते हैं।

#4. आजकल इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी बाज़ार में मिलते हैं जिससे ब्रश (Brush) करना बच्चों के लिए आसान और मजेदार खेल की तरह हो सकता हैं।

#5. सुबह और रात में अपने बच्चे के साथ खुद भी ब्रश करें ताकि उन्हें आपका साथ मिले।

#6. जब भी आप अपने बच्चों को ब्रश करवाए तो जल्दबाजी ना करें और अच्छे से सफाई करने के लिए पर्याप्त समय लें और यही अपने बच्चों को भी सिखाये।

#7. अपने बच्चों को खाना खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करके मुंह साफ करने को कहें।

#8. बच्चो को ज्यादा पता नही होता हैं तो वह पेस्ट के झाग को निगल भी जाते हैं इसलिये उनको ऐसा करने से रोके।

#9. अपने बच्चों के टूथब्रश को उसके दांतो से हल्के कोण पर पकड़ाए। आगे और पीछे करते हुए अपने बच्चों को ब्रश करवाएं।

#10. उसके दांतो की भीतरी और चबाने वाली जगह पर और जीभ पर ब्रश करवाना ना भूले।

 

कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें

#1. छोटे बच्चों के मुंह में दूध की बोतल लगाकर ना सोने दे।

#2. अच्छे दांतो के लिए डेढ़ साल की उम्र से ही अच्छी तरह ब्रशिंग की आदत डालें।

#3. बच्चों को धीरे-धीरे ब्रश करने के टिप्स सिखाएं।

#4. बच्चों के दांतों की नियमित जांच कराएं।

#5. अपने बच्चों को टूथपेस्ट मटर के आकार जितनी ही दे।

#6. बच्चों को ब्रश करने के बाद उसे अच्छे से साफ करके रखने के लिए कहें।

#7. अपने बच्चों के दांतों को कम से कम दो बार ब्रश करें, एक सुबह के समय और दूसरा रात में सोने से पहले।

इसे भी पढ़ें: बच्चो में दांतों का दर्द दूर करने के लिए 7 उपाय

 

बच्चों के ब्रश की देखभाल कैसे करें?

सबसे पहले आप अपने बच्चे के ब्रश को अच्छे से साफ करें और इसे समय-समय पर बदलते रहें। साथ ही ज्यादा बड़ी ब्रश का इस्तेमाल ना करें, उसके ब्रश का साइज उसके मुंह के आकार के हिसाब से ही लें व कम मात्रा में टूथपेस्ट लगाएं क्योंकि ज्यादा टूथपेस्ट बच्चों के लिए सही नहीं होती हैं।

 

उनके ब्रश को ब्रश की कैप से ढककर रखे व बच्चो के ब्रश करने के बाद खुद भी चेक करे कि वह अच्छे से साफ हो गया हैं या नही।

 

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null