बच्चों के लिए आम से बनने वाले 5 व्यंजन

बच्चों के लिए आम से बनने वाले 5 व्यंजन

आम बच्चों के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। आम विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है। आम को फलों का राजा भी शायद इसीलिए कहा जाता है क्योंकि यह बडों के साथ बच्चों को भी समान रूप से पसंद होता है। आइयें आज के इस अंक में हम आपको बनाना सिखाते हैं आम से बने हुए पांच व्यंजन जो बच्चों को भी पसंद होते हैं।

बच्चों के लिए आम से बचें व्यंजन (Mango Recipes for Kids in Hindi)

बच्चों के लिए आम से बनने वाले 5 व्यंजन

आम लस्सी (Aam Lassi Recipe)
साम्रगीः दो कप दही और एक आम। थोड़ी सी इलायची पावडर
आम लस्सी बनाने की विधिः
आम को दही व थोडा पानी मिलाकर मिक्सी में घुमाये।
स्वाद के लिए आप थोडा इलायची पाउडर भी मिला सकती हैं।
तैयार हैं आपके बच्चे के लिए स्वादिष्ट आम की लस्स। आप इसमें वनीला आइसक्रीम डालकर भी खिला सकती हैं।

बच्चों के लिए आम से बनने वाले 5 व्यंजन

आम व सेब की प्यूरी
साम्रगीः एक आम, एक सेब
आम व सेब की प्यूरी बनाने की विधि
आम व सेब का छिलका उतारकर उसके छोटे छोटे टुकड़े करले।
अब इसे थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में घुमाये।
तैयार हैं पोषक तत्त्वों से भरपूर आम सेब प्यूरी।

इसे भी पढ़ें:  बच्चों के लिए 10 पैनकेक रेसिपीज

बच्चों के लिए आम से बनने वाले 5 व्यंजन

आमरस
आमरस गर्मियों में सबका पसंदीदा होता है। आमरस स्वादिष्ठ होने के साथ सेहतमंद भी होता है। आप बच्चों को बाहर का मैंगो ड्रिंक देने के स्थान पर इसे दे सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको केवल पके हुए आमों का गुदा व दूध चाहिए।
आमरस बनाने की विधि
आम को दूध व चीनी के साथ मिक्सी में घुमाय।
स्वाद के लिए आप इसमें इलायची पाउडर व मेवे भी मिला सकती है।
तैयार हैं गर्मियों के मौसम में स्वादिष्ट आमरस।

बच्चों के लिए आम से बनने वाले 5 व्यंजन

आम ओट्सओट्स बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह फाइबर से भरपूर और पोषण से भरपूर होता है। आप ओट्स में आम मिलाकर पोषण व टेस्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन तैयार कर सकती हैं।
साम्रगीः एक कप भीगे हुए ओट्स, दूध दो कप, इलायची पावडर व चीनी स्वादानुसार
आम ओट्स बनाने की विधि दूध में ओट्स व इलायची पाउडर डालकर गैस पर 5 मिनट के लिए पकाए।
ठंडा होने पर इसमें आम के छोटे-छोटे टुकड़े डाले।
बच्चो को आम के साथ ओट्स बहुत पसंद आयेंगे।

बच्चों के लिए आम से बनने वाले 5 व्यंजन

खाने के बाद अगर आम कुल्फी हो जाए तो खाना जैसे सफल हो जाता है। कुल्फी बड़ों के साथ बच्चों की भी मनपसंद होती है। आप मार्केट में मिलने वाली पुरानी कुल्फी के स्थान पर घर पर ही आसानी से आम कुल्फी बनाकर उसका आनंद ले सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। चलिए जानते हैं आम कुल्फी बनाने की आसान विधि।
आम कुल्फी बनाने की विधि
आधा आम, एक केला, चीनी व दूध को मिक्स करके पेस्ट बना ले।
अब इसे फ्रिजर में आधा जमाकर, फिर इसमें दूध की मलाई अच्छे से मिलाये।
अब इसे वापस फ्रिजर में पूरा जमाकर अपने बच्चे को दे।इसे भी पढ़ेंः 5 झटपट तैयार होने वाले बेबी फूड