6 महीने के बच्चे की ठोस खाने की शुरुआत कैसे करें (साथ ही 10 रेसिपीज)

6 महीने के बच्चे की ठोस खाने की शुरुआत कैसे करें (साथ ही 10 रेसिपीज)

हर बच्चे का खाने का अपना अलग-अलग तरीका होता है और वैसे ही हर माता-पिता का भी खिलाने का तरीका अलग-अलग होता है। आप अक्सर देखेंगे कि जो आपको यानी माता-पिता को पसंद होता है वही चीज बच्चों को ही पसंद आती है।

इसलिए आप अपने बच्चों को ठोस आहार खिलाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह मशवरा कर ले। साथ ही आप अपने बच्चों को पैकड खाना और रेडीमेड खाने से दूर रखें। तो आइए जानते हैं अपने बच्चों को ठोस आहार खिलाने से पहले कुछ टिप्स (6 Mahine ke Bachhe ko Khilane ke Tips), जो कि इस प्रकार है।

 

इसे भी पढ़ेंः छह माह के बच्चों के लिए फूड चार्ट

 

अपने बच्चों को ठोस आहार खिलाने से पहले 11 टिप्स (Tips to Introducing Solids for Kids in Hindi)

 

  1. आप अपने बच्चों को ठोस आहार खिलाने की शुरुआत मैशड फूड से ही करें जो कि बच्चों को पचाने में भी आसान रहती हैं जैसे कि केला, उबला हुआ सेब आदि।

 

  1. जब आप अपने बच्चों को ठोस आहार खिलाना शुरु करती है तब आप उसको 3 दिन तक केवल 1-1 चम्मच ही खिलाएं और चेक करें कि उसको इससे कोई एलर्जी या रिएक्शन ना हो। फिर धीरे-धीरे उस खाने की मात्रा बढ़ाते रहें।

 

  1. आप अपने बच्चों को मीठा और नमकीन दोनों ही खिलाएं ताकि उसके खाने में वैराइटी बनी रहे और वह खाने से बोर ना हो।

 

  1. आप अपने बच्चे को शुरू में ही ज्यादा सख्त फलों के टुकड़े ना खिलाए जैसे कि सेब क्योंकि इसके टुकड़े खाने से यह बच्चे के गले में अटक सकता है।

 

  1. अपने बच्चों को खाना खिलाने से पहले आप उस खाने का तापमान जरुर चेक कर ले। खाने का तापमान हमेशा कमरे के तापमान के जैसा ही होना चाहिए। वह ना तो ज्यादा गर्म या ना ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए।

 

  1. जब आपके बच्चे बहुत सारा खाना शुरू कर देते हैं तो उनकी पॉटी भी ज्यादा होने लगती है। तो आप उसकी पॉटी उठाने के लिए भी तैयार रहें।

 

  1. अगर आप अपने बच्चों को खिचड़ी खिला रही है तो उसमें हींग जरूर मिलाए। इससे उनका पाचन तंत्र अच्छा रहेगा। आप चाहे तो उसके खाने में दही भी मिला सकती हैं। दही एक बहुत अच्छा प्रोबायोटिक है।

 

  1. आप सूजी का हलवा या खीर बनाते समय चीनी डालने की बजाय उसमें मैश किया हुआ केला डालें। इससे हलवा या खीर में प्राकृतिक मिठास आएगी।

 

  1. आप अपने बच्चे को धीरे-धीरे दूध पिलाने वाली बोतल से सिलिकॉन टिप स्पून पर लाएं और फिर आखिर में अपने आप खाना सिखाएं।

 

  1. जब आप अपने बच्चे को खाना खिला रही हैं और वह  मना कर देता है तब आप उसे थोड़ी देर रुक कर खाना खिलाए जब वह भूखा हो। अपने बच्चों के साथ कभी भी इसके लिए जबरदस्ती ना करें।

 

  1. आप अपने बच्चों को खाना खिलाते समय कोई अच्छी कहानी सुनाएं। इससे वे जल्दी खाना खा लेंगे।

 

इसे भी पढ़ेंः छह महीने के बच्चे को कितना बार खाना खिलाएं

 

छोटे बच्चों को ठोस आहार की शुरुआत करने के लिए कुछ आहार (6 Mahine ke Bachhe ke liye Recipes) 

आइयें अब जानते हैं कुछ ऐसी रेसिपीज के बारें जो आप छह महीने के बच्चे को आसानी से दे सकती हैं। 

1. रागी माल्ट (Ragi Malt)

रागी माल्ट बच्चों के लिए एक बहुत हेल्दी ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है।

रागी माल्ट कैसे बनाएं- सबसे पहले आप 2 चम्मच रागी का आटा एक कप पानी में मिलाएं और उसका पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि उसमें कोई गांठ ना पड़े। उसके बाद उसे धीमी आंच पर पकने दें और तब तक पकाएं जब तक की मिक्सचर थोड़ा गाढ़ा नहीं हो जाता। 

अगर आपका बच्चा फार्मूला दूध लेता है तो आप उसमे कुछ चम्मच फॉर्मूला दूध की मिलाएं और फीडर की मदद से अपने बच्चे को खिलाएं।

 

2. सूजी खीर या उपमा (Suji Kheer or Upma)

सूजी हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती है और यह बच्चों को भी बहुत पसंद होती है।

सूजी की खीर कैसे बनाएं- सबसे पहले आप दो चम्मच सूजी ले और उसे हल्का भूरा होने तक सेक ले। उसके बाद उसमें आधा कप पानी या फार्मूला दूध मिलाकर पकाएं। आप उसको मीठा करने के लिए उसमें एप्पल सॉस या मैश किया हुआ केला मिलाएं।

 

3. उबला हुआ या फिर किसा हुआ सेब (Steamed/Grated Apple)

सेब एक बहुत ही मीठा फल है और यह बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए।

कैसे बनाएं- सबसे पहले आप सेब को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर ले। उसके बाद आप प्रेशर कुकर में उसे उबाल लें और मैश करके अपने बच्चों को खिलाएं। आप चाहे तो सेब को कद्दूकस भी कर सकती है।

 

4. बेसन चीला (Besan Chila)

यह स्वस्थ और बहुत जल्दी बनने वाली रेसिपी है। जब आपके बच्चे को बहुत भूख लगी हो तब उसे यह बनाकर खिलाएं। आप इस रेसिपी को और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें सब्जियां भी मिला सकती हैं।

बेसन चीला कैसे बनाएं- सबसे पहले आप बेसन और पानी लेकर उसका बैटर बना ले और उसे लगातार हिलाते रहे। अब इसमें थोड़ी सी अजवाइन और नमक डालें। आप चाहे तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज भी डाल सकती है। 

 

अब आप एक नॉन स्टिक तवा ले और बैटर को उस पर डोसे की तरह फैलाएं। अब आप उसे धीमी आंच पर पकाएं और जब यह दोनों तरफ से हल्का भूरा सिक जाए तो गैस बंद कर दें और अपने बच्चों को खिलाएं।

 

5. उबला हुआ कद्दू (सीताफल/पेठा) (Steamed Red Pumpkin (Sitaphal/Petha))

कद्दू बहुत ही हेल्दी होते हैं और यह बच्चों को भी बहुत पसंद होते हैं। जब आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है तब आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा जीरा भी डाल सकती हैं।

उबले हुए कद्दू कैसे बनाएं- सबसे पहले आप कद्दू को छीलकर व काटकर प्रेशर कुकर में उबाल लें। उसके बाद आप उसे मैश करके अपने बच्चे को खिलाएं। आप चाहे तो अपने बच्चों को सीताफल या पेठा भी खिला सकती है।

 

6. दाल चावल की खिचड़ी (Dal Rice Khichdi)

खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक संपूर्ण आहार भी होती है और आप इसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें कई अन्य सब्जियां भी मिला सकती हैं।

दाल चावल खिचड़ी कैसे बनाएं- सबसे पहले आप चावल और मूंग दाल को अलग-अलग रोस्ट कर ले और जब यह ठंडा हो जाए तब आप उसको ग्राइंड कर लें। अगर आप कही यात्रा पर जा रही हो तो आप इसको स्टोर करके साथ में लेकर भी जा सकती हैं। 

इसको बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और उसे धीमी आंच पर पकाएं। अब आप इसमें हींग और नमक मिलाएं जिससे इसका स्वाद भी बढ़ेगा और बच्चे का पाचन तंत्र भी सही रहेगा।

 

7. दलिया (Dalia)

दलिया बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें बच्चों के लिए जरूरी कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर होता है।

दलिया कैसे बनाएं- सबसे पहले आप दलिये को रोस्ट करके इसे स्टोर कर ले। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले इसको पानी में पकाएं और फिर इसमें जितना आप चाहे उतना दूध डालें और गुड़ या चीनी डालकर इसे तैयार कर ले।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों के लिए 7 दलिया रेसिपीज

 

8. उबली हुई सब्जियां (Steamed vegetables)

हरी पत्तेदार सब्जियां और अन्य मौसमी सब्जियां बच्चों का पाचन तंत्र मजबूत करती हैं और यह उनके लिए बहुत फायदेमंद भी होती है।

उबली हुई सब्जियां कैसे बनाएं- आप कटी हुई फली, गाजर और पत्ता गोभी ले और फिर उसे कुकर में उबाल ले। उबलने के बाद उसको मैश करें और उसमें थोड़ा मक्खन या फिर घी मिलाकर अपने बच्चे को दे।

 

9. स्क्रैंबल्ड एग्स (Scrambled Eggs)

अंडो में भरपूर पोषण होता है। आप अपने बच्चों को सबसे पहले अंडे की जर्दी खिलाएं और फिर उसे व्हाइट एग खिलाना शुरू करें।

स्क्रैंबल्ड एग्स कैसे बनाएं- सबसे पहले आप एक अंडा ले और उसको फ्राइंग पैन में डालकर व उसमें दो चम्मच दूध डालकर उसे बीट करें और फिर उसे पकाएं। पकने के बाद उसने अपनी मर्जी के अनुसार मसाले डाले और अपने बच्चे को खिलाएं।

 

10. मिक्स वेज कटलेटस (Mixed Veg Cutlets)

यह बहुत अच्छा तरीका है जिसमें आप अपने बच्चों को सारी सब्जियां खिला सकती हैं। कटलेट्स का टेक्सचर बहुत अच्छा होता है और आपका बच्चा यह बहुत जल्दी खा लेगा।

 

मिक्स वेज कटलेट कैसे बनाएं- सबसे पहले आप सारी सब्जियां जैसे फली, पत्ता गोभी, गाजर, थोड़ा सा चुकंदर आदि लेकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर उन्हें उनकी क्वांटिटी से डबल टमाटर लेकर उसके साथ मैश कर लें। 

 

इसके बाद आप एक ब्रेड की स्लाइस लें और उसे पानी में भिगोकर निचोड़ ले। फिर इसमें बेस्ट वेजेस डालकर इसे कटलेट की शेप दें और ऊपर से ग्रीस कर दे। अब एक पैन ले और फिर कटलेट को उस पर फ्राई करके बच्चों को सर्व करें। यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी डिश है।

 

इसे भी पढ़ेंः बच्चों की नींद से जुड़ी अहम बातें

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से अपनी समस्याओं व अनुभवों को बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माओं के सबसे बड़े ऑनलाइन कॉम्यूनिटी से अभी जुड़ें और पाएं लाखों माओं की राय। आप यहां अपने अनुभव भी शेयर कर सकती हैं। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null